Friday 13 July 2012

 बच्चो  की बात हो या बड़ो की सभी की सोच अलग अलग होती है इसको एक उदहारण से समझा जा सकता है कि एक चित्र को देखकर सभी के मन में अलग अलग विचार आते है .यही विचार जो ज्ञान कहलाता है यह ज्ञान पुराने अनुभव से जोड़ा जाता है .यह ज्ञान उसे कोई विरासत में नही मिलाता न ही जन्मजात मिलता है एक ही परिवार में जन्मे बच्चो की सोचने की क्षमता अलग अलग होती है यह ज्ञान उसके परिवेश पर निरभर करता है की उसे कैसा परिवेश मिल रहा है उसे कितने मौके मिले है या अवसर मिल पाए है ,जैसे एक ग्रामीण परिवेश में रहने वाले बच्चे का ज्ञान को कम आका जा सकता है की उसका ज्ञान कम है और किसी शहर के बच्चे का ज्ञान ज्यादा है क्योकि वह शहर के बच्चे के जैसे नई टेकनालाजी का ज्ञान नही हो, मगर उसे अपने परिवेश से जुडा ज्ञान खूब होगा .जैसे खेती कैसे की जाती है फसल में कब पानी देना है . तो ज्ञान  का असर खानदानी से नही होता परिवेश से ज्यादा असर करता है  

No comments:

Post a Comment